अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेहउल्लाहपुर टाटा मोटर्स के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। तथा एक लोग घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया।तथा घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाबगंज निवासी 53 वर्षीय अशोक जायसवाल व अश्वनी प्रकाश किसी काम से नंदगंज आए थे।नंदगंज से वापस घर लौट रहे थे।तभी फतेहउल्लाहपुर टाटा मोटर्स के पास अभी पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।जिसे बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने अशोक जायसवाल को मृत घोषित कर दिया।तथा घायल अश्वनी प्रकाश का इलाज चल रहा है।




