जय गुरुदेव धर्म प्रचारक पंकज जी महाराज 83दिवसीय जनजागरण यात्रा के दौरान नंदगंज के ग्राम किशोहरी में पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ

जय गुरुदेव धर्म प्रचारक पंकज जी महाराज 83दिवसीय जनजागरण यात्रा के दौरान नंदगंज के ग्राम किशोहरी में पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ

नंदगंज गाजीपुर:जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा संत पंकज जी महाराज के सानिध्य में निकली 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा जिला गाजीपुर अन्तर्गत गतिमान है। इसी क्रम में कल सायंकाल इसके थाना नंदगंज के ग्राम किशोहरी में पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। आज यहां अपने सत्संग सम्बोधन में पंकज जी महाराज ने कहा चौरासी लाख योनियों में मानव योनि सर्वश्रेष्ठ है। क्योंकि इसके अन्दर प्रभु प्राप्ति का रास्ता है जिसका भेद सन्त महात्मा जानते हैं। जीवात्मायें शरीर छोड़कर जब नर्कों की सजा पाती हैं तो हाय-हाय करके चिल्लाती हैं, कोई वहां बचाने वाला नहीं मिलता। रामायण में भी इसका प्रमाण मिलता है‘‘ साधन धाम मोक्ष कर द्वारा, पाइ न जे परलोक संवारा। इसलिये भाई-बहनों! आप चेत कर किसी जगे हुये जिन्होंने साधना करके अपनी आत्मा को परमात्मा से जोड़ लिया हो ऐसे सन्त महात्मा से कलयुग की सरल साधना सुरत शब्द योग का रास्ता लेकर भजन कर लें। यही भजन ही जीवात्मा के साथ जाने वाला है, बाकी सारा सामान आपका यहीं धरा रह जायेगा। महात्माओं ने कलयुग में तीन साधना का वर्णन किया है। ‘‘कलयुग तीन सार उन बरने और साधन सब थोथे जान।’’ पहला है-सुमिरन, दूसरा है-ध्यान और तीसरा है-भजन। महाराज जी ने तीनों क्रियाओं का भेद विस्तार से समझाया। 
    परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने आध्यात्मिक शक्ति का सहारा देकर करोड़ो लोगों को भगवान की भक्ति में लगाया। समाज में बढ़ रही हिंसा और अपराध का वातावरण चिंता का विषय है। इस पर सबको गम्भीरता से विचार करना चाहिये। भगवान की भक्ति के लिये सबसे पहले मानव धर्म अपनाने की जरूरत है। 
    इस अवसर पर इन्द्रदेव यादव, चन्द्रदेव यादव, अविनाश यादव, शिवनारायण चौहान, बिखुरी बिंद, अंगद पाल,सहयोगी संगत हरदोई के शेरबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।