पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय की पत्नी का निधन
रानू पाण्डेय
खानपुर। क्षेत्र के हथौड़ा निवासी सैदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय (होसा गुरु) की धर्मपत्नी कांती पाण्डेय उम्र 80 वर्ष का शुक्रवार सुबह वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुत्र मनीषचंद्र पांडेय ने बताया कि उनकी माता कांती पांडेय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।



