भगवान अवधूत राम का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया
देवकली( गाजीपुर) बाबा कीनाराम आश्रम रामपुर माझा परिसर में शनिवार को भगवान अवधूत राम का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया।मुख्य अतिथि राज्य सभा के सासंद डा० संगीता बलवन्त ने भगवान अवधूत रामजी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य डा० संगीता बलवन्त ने कहा भगवान अवधूत राम सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक व अघोरपंथ के संत थे।जिन्होनें अपने संदेश के माध्यम से सम्पूर्ण मानव समाज को एक सूत्र मे पिरोकर मानवता का संदेश दिया। उनका कहना था सम्पूर्ण मानव एक ईश्वर के संतान हॆ। कोई ऊंच,नीच,छोटा,बङा नही हॆ।सामाजिक कुरूतियों को समाप्त करने के लिए एक नयी दिशा दिया।
बच्चों ने रंगारंग सासंकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह में प्रथम स्थान कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी ,द्वितीय स्थान जे एन मेमोरियल नारीपंदेवरा तृतीय स्थान सावित्री इंटर कॉलेज नंदगंज एवं एकल प्रस्तुति में प्रथम स्थान जे एन मेमोरियल स्कूल नारीपंदेवरा द्वितीय स्थान नंद किशोर सिंह इंटर कॉलेज रामपुर मांझा तृतीय स्थान कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी स्मृति चिन्ह व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अमरनाथ सिंह ,सभाजीत सिंह, तेज बहादुर सिंह, सुजीत सिंह, राजीव पांडे, सोनू यादव ,राम सेवक राम ,आशीष सिंह, राकेश राय, नीरज यादव, रामसेवक राम, शैलेंद्र सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थे। संचालन का कार्य राम आशीष सिंह एडवोकेट ने किया।अंत मे कार्यक्रम के संयोजक रणजीत सिंह एडवोकेट व तेजबहादुर सिंह ने आये हुए लोगो के प्रति आभर ब्यक्त किया।




