किशोर द्वारा फंदे में लटककर आत्महत्या
दिलदारनगर।थाना क्षेत्र के उसिया गांव की दलित बस्ती निवासी 17 वर्षीय विक्की राम,पुत्र रामलाल राम ने रविवार की रात में फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता रामलाल राम ने बताया कि मैं और पत्नी मजदूरी के सिलसिले में गांव में गए हुए थे। देर शाम जब घर लौटे तो पता चला कि गांव के लोग उनके पुत्र को अस्पताल लेकर गए हैं। जानकारी करने पर बताया गया कि विक्की ने घर में मोफलर से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। घटना के समय घर में केवल उसकी छोटी बहन मौजूद थी।
किशोर द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है। पुत्र की मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गई। घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।इस सम्बंध में दिलदारनगर के प्रभारी
निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है।घटना की जांच की जा रही है। किशोर द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का फिलहाल अभी कोई पता नहीं चल सका है।




