शिक्षामित्र के बेटे इसरो में शामिल होकर जिले का नाम किया रोशन

शिक्षामित्र के बेटे इसरो में शामिल होकर जिले का नाम किया रोशन

रानू पाण्डेय

खानपुर।अंतरिक्ष विज्ञान में गहरी अभिरुचि रखने वाले जनपद के लाल अश्वनी कुमार ने चार दिन पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) केरला में जुलाई को वैज्ञानिक/अभियंता एससी के पद पर चयन किया गया।अश्वनी जैसे मेधावियों की ऐसी शानदार उपलब्धियों पर ही कभी प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा होगा कि-'अंतरिक्ष में गूंज उठे हम चंद्रयान का गान लिए, चांद तिरंगे रंग में रंगा नयी एक पहचान लिए। मेरे भारत के वैज्ञानिक तुम गौरव हो भारत का, ऊंचा माथा लिए खड़े हम सच्चा एक अभिमान लिए। जिले के सैदपुर विकासखंड सोनियापार गांव निवासी बिजेंद्र कुमार के पुत्र अश्वनी ने इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयनित हो कर परिवार क्षेत्र और जनपद का मान सम्मान बढ़ाया। गांव के लोगों ने माता पिता को बधाई देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अश्वनी कुमार शुरू से पढ़ाई में सोनियापार प्राथमिक विद्यालय व शिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई करने के बाद 2022 में आईआईटी परिक्षा में की काउंसलिंग के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी केरला से बीटेक कर जनवरी 2026 में इसरो के वैज्ञानिक पद पर परीक्षा देखकर पास किया इनका चयन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर हुआ पिता बिजेंद्र कुमार गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में वर्कर हैं। और माता रीता देवी शिक्षामित्र हैं।

माता रीता देवी ने बताया कि अश्वनी बचपन से ही आकाश में देखता था तारों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास करता था। आज अपनी सच्ची लगन, कड़े परिश्रम के बल और ईश्वर की कृपा से इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया अश्वनी के बड़े भाई यूपी एसआई की तैयारी कर रहे हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी हैं।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार,राजा सिंह,रामकृष्ण सिंह अलगू, गोविंद सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद,पंकज कुमार, इंद्रजीत कुमार आदि ने बधाई देते