हाइटेंशन तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत।
नंदगंज।थाना के सौरम मोड़ के पास सोमवार की रात 8 बजे मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग लोग झुलस गए।सभी को आनन-फानन में मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विकास बिंद(18) को मृत घोषित कर दिया।श्रीगंज गांव निवासी युवक ट्रैक्टर से सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए धरवा गांव स्थित गांगी नदी जा रहे थे तभी सौरम मोड़ के पास मूर्ति के पास लगे लोहे के पाइप का हाइटेंशन के तार में स्पर्श हो गया।जिसे विकास बिंद,जगदीश,अजीत, मनोज,सूरज हाईटेंशन के तार के चपेट में आकर झुलस गए।स्थानीय लोग सभी झुलसे लोगों को मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने विकास बिंद को मृत घोषित कर दिया।और शेष लोगों का इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया।मृतक अभी अविवाहित था।दो भाई एक बहन में छोटा था।घर पर ही रहकर खेती - बारी का काम करता था।माता कैलाशी देवी का रो-रोकर बुरा है।थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता विंध्याचल बिंद ने ट्रैक्टर चालक ओंमकार बिंद के लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने के कारण यह घटना घटी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मुकदमा कायम कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।




