युवती ने गंगा में कूदकर आत्महत्या की

युवती ने  गंगा में कूदकर आत्महत्या की

सैदपुर : थाना क्षेत्र के फुलवारी खुर्द स्थित रामघाट पे मंगलवार शाम एक युवती ने कूदकर आत्महत्या कर लिया। वही गंगा घाट पे मिले युवती के प्रवेश पत्र से परिजनों क़ो सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से युवती के शव क़ो तलाशने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखें जाने तक उसका कुछ पता नही चला। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के होलीपुर गाँव निवासीनी 21 वर्षीय रेनू यादव पुत्री सवरू यादव बीए की छात्रा थी। वह मंगलवार सुबह घर से देवचंदपुर स्थित रघुनंदन पीजी कॉलेज पढ़ाई करने के लिए निकली थी। लेकिन शाम घर जाने की बजाय वो घर से कुछ किलोमीटर दूर फुलवारी खुर्द गाँव स्थित रामघाट पहुंची औऱ गंगा नदी मे छलांग लगा अपनी लीला समाप्त कर लीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घाट पे रखे युवती के प्रवेश पत्र से पहचान कर परिजनों क़ो सूचना दिया। जिसके बाद कुछ ही देर मे रोते बिलखते परिजन गंगा घाट पर पहुंचे। वही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से युवती के शव क़ो खोजवाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम खबर लिखें जाने तक युवती का पता नही चला। रेनू दो बहन औऱ तीन भाइयो मे दूसरी नम्बर की थी