किशोर की पिटाई के मामले में पांच लोग नामजद

किशोर की पिटाई के मामले में पांच लोग नामजद

सादात। थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग किशोर की पिटाई कर दी गई। इस मामले में मंगलवार को पीड़ित किशोर की मां ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर नामजद केस दर्ज कराया है।
यह घटना मखदुमपुर मदरसा के पास हुई, जहां बच्चों के खेल विवाद में बड़े लोग शामिल हो गए और दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने नाबालिग आयुष की बुरी तरह से पिटाई की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। किशोर की मां मीना देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विशेष समुदाय के लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके बेटे आयुष की पिटाई की। आयुष को गंभीर चोटें आई हैं। एसओ वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।