उद्घाटन मैच में वाराणसी ने तरवां को 3-0 से हराया 

उद्घाटन मैच में वाराणसी ने तरवां को 3-0 से हराया 

रानू पाण्डेय

खानपुर।सैदपुर के अठगाँवा स्थित बीसवीं स्व श्री शिवशंकर सिंह स्मृति अखिल भारतीय स्व हरिकेश सिंह बबलू स्मारक इनामी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र राय ने सरस्वती माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।प्रतियोगिता के संस्थापक पूर्व एमएलसी डॉ कैलाश सिंह ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की। बृजेंद्र राय समिति और आयोजक  की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अठगाँवा का खेलकूद मैदान क्षेत्र की पहचान बन चुका है। उन्होंने बताया कि यहां से कई युवाओं ने खेल जगत में नाम कमाया है और ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देते हैं।प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में विवेक अकादमी वाराणसी और तरवां के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। इसमें विवेक अकादमी ने तरवां को 3-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में दूसरे मुकाबले में  लोधी सिंह द्वारिका सिंह अठगावां ने गाजीपुर को 4-3 से पराजित किया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।इस मैच के रेफरी फैजान और मुमताज रहे इस मौके पर आलोक सिंह,धर्मेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, चंदन यादव, देवेंद्र सिंह,फ़रोग अल्वी परमेश सिंह, अमित सिंह व आशीष सिंह मौजूद रहे।