रामकरन इंटर कॉलेज में कुश्ती के लिए मैट की स्थापना शीघ्र होगीः सुरेश
रानू पाण्डेय
खानपुर। जिला स्तरीय जूनियर, सब जूनियर बालक, बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में सम्पन्न हुई। इस कुश्ती प्रतियोगिता का रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर रामपुर में हुए इस विराट आयोजन के दौरान पहलवानों की नई पौध का प्रदर्शन बेहद रोमांचक रहा। विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र व छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय दीप प्रज्ज्वलित कर कुश्ती की शुरुआत कराई। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के हाल का उद्घाटन करते ही मैट की घोषणा के बाद क्षेत्रीय पहलवान ने खूब तालिया बजाकर अभिवादन किया उपस्थित छात्र छात्राओं व खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कुश्ती हमारा पारंपरिक खेल है, जिसमें हिस्सेदारी के लिए शारीरिक सौष्ठव के साथ कलात्मक कौशल की भी निहायत जरूरत होती है। सैदपुर की धरती के कई सपूतों ने कुश्ती के क्षेत्र में प्रान्तीय व राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है। यह सुखद है कि आज भी यहां की नई पीढ़ी इस पारंपरिक खेल में उत्साह के साथ हिस्सेदारी निभा रही है। वही फ्री स्टाइल 45 किलो भार वर्ग में रितिक यादव ने शिवम को पटकनी दी तो 48 किलो भार वर्ग में करमपुर के प्रिंस सोनकर ने सुजीत यादव 51 किलो भार वर्ग में आजमगढ़ के माधव ने करमपुर के अंश को 60 किलो भार वर्ग में अभिषेक यादव भुजाडी ने बृजेश सोनकर को 65 किलो भार वर्ग में जयशंकर सिंह करमपुर 71 किलो भार वर्ग में सौरव यादव ने किशन यादव 80 किलो भार वर्ग में कृष्ण यादव ने अपने विरोधी पहलवान को आसमान दिखा कर प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रीको रोमन मैं 48 किलो में आर्यन यादव, 51 किलो में प्रेम बिना 55 में प्रिंस यादव साथ में अंकित यादव 65 में प्रियांशु विजेता बने कार्यक्रम का समापन वाराणसी जिला कार्यवाहक राजीव सिंह रानू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही इस मौके पर पूर्व एमएलसी डॉ विजय यादव,आशीष यादव राहुल, जय सिंह यादव,राहुल,काशी यादव मौजूद रहे। निर्णय की भूमिका में प्रेमचंद यादव सिकंदर सोनकर उमेश यादव विशाल यादव सुनील यादव रामशीष यादव ने किया।




