वाराणसी हॉस्टल ने पटना को 6-1 से हराया
रानू पाण्डेय
खानपुर।सैदपुर के अठगाँवा स्थित बीसवीं स्व श्री शिवशंकर सिंह स्मृति अखिल भारतीय स्व हरिकेश सिंह बबलू स्मारक इनामी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए तीन मैचों में वाराणसी हॉस्टल ने आरके राय पटना को,सैफई ने हरदोई को, लोधी सिंह द्वारिका सिंह ए टीम ने सचिवालय लखनऊ को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया इस दौरान सैकड़ो की संख्या में जुटे खेल प्रेमियों की भीड़ तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करती रही।
ध्यानचंद सैफई की तरफ से नीरज ने 9 वे में आयुष 14 वे 23 वे मिनट में दिनेश शाहू वह मैच के अंत समय में आयुष ने गोलकर कुल चार गोल से विरोधी टीम को हार का स्वाद चखाया जबकि हरदोई के टीम ने कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे मैच में मेजबान टीम लोधी सिंह द्वारिका सिंह व सचिवालय लखनऊ के बीच खेला गया। इस मैच मेजबान टीम ने लखनऊ सचिवालय को 3-0 के अंतर से आसानी से रौदा जिसमें पहले क्वार्टर में लगातार 13 वे और 16 मिनट में विशाल यादव ने और 21 मिनट में सचिन यादव ने गोल कर अपने टीम को जीत दिलाई। तीसरे मैच में स्पोर्ट हॉस्टल वाराणसी व आरके राय पटना के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी हॉस्टल ने आरके राय पटना को 6-1 से हराया इसके पूर्व आठगांवा स्टेडियम के संस्थापक पूर्व एमएलसी डॉ कैलाश सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया खेल प्रशंसकों में मैच के रेफरी फैजान और मुमताज रआलोक सिंह,धर्मेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, चंदन यादव, देवेंद्र सिंह,फ़रोग अल्वी परमेश सिंह, अमित सिंह व आशीष सिंह सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।




