ट्रेन से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल

ट्रेन से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल

दिलदारनगर। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को धीमी गति से थ्रू जा रही अप पटना–इंदौर एक्सप्रेस ट्रैन से गिरने से युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से  घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बिहार के बड्डा बढ़ारी गांव निवासी 27 वर्षीय रोशन राय, पुत्र उपेंद्र राय के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन राय पटना से बिहार पुलिस का दौड़ पूरा करके डीडीयू की तरफ जा रहा था,दिलदारनगर स्टेशन पर अचानक पटना–इंदौर एक्सप्रेस धीमी गति होने से ट्रेन से यात्रा कर रहा युवक स्टेशन पर उतरने लगा।तभी  प्लेटफार्म नंबर 3 गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी व आरपीएफ़ के सिपाही अजय सिंह, धीरज गुप्ता, मंगल सिंह व चेतन पांडे तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।लेकिन हालत गम्भीर रहा।इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है