जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल पंचायत सहायक की पत्नी की मौत

जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल पंचायत सहायक की पत्नी की मौत

सैदपुर : थाना क्षेत्र के अमीरहां गांव में बीते 11 जनवरी को मामूली विवाद में मारपीट में गंभीर रूप से घायल विवाहिता की आखिरकार मौत हो गई। उसकी नाक से खून भी रिस रहा था। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन चीखते-चिल्लाते हुए पीटने वालों पर मौत का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
बता दे की अमीरहां गाँव निवासी आशीष रंजन उर्फ सूरज अमुआरा गांव के पंचायत सहायक अध्यक्ष हैं। उनका जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। इस मामले में 16 जनवरी को दोबारा दिए गए तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे में मृतका 26 वर्षीय ममता देवी पत्नी आशीष रंजन ने बताया कि बीते 11 जनवरी की दोपहर में ममता अपने गांव के राजेंद्र की जमीन में रखी गई अपनी गिट्टी को उठाकर अपनी जमीन में रख रही थी। दर्ज मुकदमे के अनुसार, उस समय परिवार के लोगों के न होने का फायदा उठाकर पड़ोसी व आपस में सगे भाई धर्मेंद्र व मुकेश वहां पहुंचे और गिट्टी उठाने से मना करते हुए मेरा हाथ पकड़कर खींचने लगे। जिस पर ममता ने मना किया तो दोनों ने ममता को बाल पकड़कर गिरा दिया और लात घूंसों से वार कर दिया। भाभी की चीख पुकार सुनकर उसकी ननद डिंपल व अंजना वहां पहुंची तो दोनों ने ननदों को पीटना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि दोनों के कपड़े भी खींचते हुए छेड़खानी करने लगे। इसके बाद कान के सोने के कनफूल व चेन भी छीन लिए। इधर ममता की चीख सुनकर उसके पति सूरज व ससुर रमेश खेत से भागते हुए वहां पहुंचे तो दोनों वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इधर घटना में घायल ममता सहित उसकी दोनों ननदों को अस्पताल ले जाया गया। आरोप लगाया कि इस मामले में उसी समय तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया, न ही हममें से किसी का मेडिकल ही कराया। जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। जिसके बाद 16 जनवरी को सैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इधर उसी समय से ममता की हालत खराब थी और बुधवार को फिर से बिगड़ गई, जिसमें उसकी नाक से खून आने लगा। जिसके बाद उसे फौरन सैदपुर सीएचसी लाया गया जहां बुधवार की शाम 4 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का करूण क्रंदन देख हर कोई मर्माहत था। मृतका अपने पीछे 1 मासूम बेटी व 1 नन्हा बेटा छोड़ गई है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। इस बाबत कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 15 दिनों पूर्व का मामला है। उस समय की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। बहरहाल, जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।