शॉट सर्किट से लगी आग,लाखों का सामान स्वाहा

शॉट सर्किट से लगी आग,लाखों का सामान स्वाहा

गाजीपुर।  बहरियाबाद पानी टंकी त्रिमुहानी स्थित गुरुकृपा केकशाप व गिफ्ट कार्नर की दुकान मे बीते बुधवार की देर रात  मे बिजली के शाट सर्किट से आग लग जाने से लगभग 4-5 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।  जिससे बगल की कपड़े की दुकान बच गई।  रोज की तरह दुकान देर शाम को बंद कर दुकान के मालिक विशाल यादव अपने घर मिर्जापुर चले गये। गुरुवार की भोर मे अगल-बगल के दुकानदारो ने जबर्दस्त ढंग से धुंआ निकलते देखा तो विशाल यादव सहित फायरब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। किसी तरह से शटर तोड़कर कर दुकान खोल फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रो. विशाल ने बताया की रू 1.20 लाख चार फ्रीजर , 35 हजार रुपए का इनवर्टर, बैटरी,  स्टेलाइजर व रुपए 75 हजार का केक काउंटर व अन्य लाखो रूपये का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व उन्होंने बीस हजार रुपए का कोल्ड्रिंक व 25 हजार रुपए का अन्य सामान मंगवाया था।