पेनल्टी शूटआउट में अठगावाँ ने विवेक अकादमी को 2-1 से हराया 

पेनल्टी शूटआउट में अठगावाँ ने विवेक अकादमी को 2-1 से हराया 

रानू पाण्डेय 

खानपुर।सैदपुर के अठगावाँ स्थित बीसवीं स्व श्री शिवशंकर सिंह स्मृति अखिल भारतीय स्व हरिकेश सिंह बबलू स्मारक इनामी हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए तीन मैचों में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट कॉलेज सैफई ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ,अठगावाँ ने वाराणसी हॉस्टल को,अठगावाँ बी ने विवेक अकादमी वाराणसी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया इस दौरान सैकड़ो की संख्या में जुटे खेल प्रेमियों की भीड़ तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करती रही। 

ध्यानचंद स्पोर्ट कॉलेज सैफई की तरफ से दिलीप राजभर ने तीन गोल,हिमांशु व नीरज ने एक एक गोल  कुल पांच गोल से विरोधी टीम को हार का स्वाद चखाया जबकि गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज के टीम ने क्रमशः दानिश,धर्मजीत, अजीत ने तीन गोल  कर सकी। दूसरे मैच में मेजबान टीम अठगावाँ वाराणसी हॉस्टल के बीच खेला गया। इस मैच मेजबान टीम ने वाराणसी हॉस्टल को 2-1 के अंतर से आसानी से रौदा तीसरे मैच में अठगावाँ बी व विवेक अकादमी वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें अठगावाँ बी  ने विवेक अकादमी वाराणसी को पेनल्टी शूट आउट में 2-1 से हराया इसके पूर्व अठगावाँ स्टेडियम के व्यवस्थापक आलोक सिंह व अमित सिंह  ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया खेल प्रशंसकों में मैच के रेफरी फैजान और मुमताज रआलोक सिंह,धर्मेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, चंदन यादव, देवेंद्र सिंह,फ़रोग अल्वी परमेश सिंह, अमित सिंह व आशीष सिंह सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।