पेंट लेकर जा रही पिकप पल्टी -

पेंट लेकर जा रही पिकप पल्टी -

मरदह
वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना के मटेहु पुलिस चौकी के पास वाराणसी से मऊ पेंट लेकर जा रही पेंट लदी तीव्र गति पिकप अनियन्त्रित होकर मध्य के डिवाइडर से टकरा मध्य के डिवाडर पर चढ़ कर पलट गयी। पिकप पलटने से पेंट के डिब्बे फटने से हजारों रुपये की पेंट सड़क पर गिरकर खराब हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा द्वारा पहुँच कर पिकप चालक अंकित कुमार निवासी राजातालाब वाराणसी को पल्टी पिकप से निकला गया। मामूली रूप से चोटिल चालक अंकित ने बताया कि अचानक अनियन्त्रित होने से हादसा हुआ है।संयोग से पिकप पलटने के दौरान कोई अन्य वाहन नही गुजरा नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।