ट्रेन से कटकर  युवक की मौत

 ट्रेन से कटकर  युवक की मौत

पतार। संवाद 
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विशंभर पुर गांव के सामने ट्रेन से कटकर  युवक की मौत हो गई। इस संबंध में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार प्रांत से क्षेत्र में रेलवे के ठेकेदार के साथ मजदूरी करने आए युवक की विशंभर पुर गांव के सामने ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 
 रोहित ऋषि पुत्र राजकुमार ऋषि निवासी ग्राम दोहरा टोला सिंहपुर, थाना अजय नगर जिला कटिहार रेलवे ठेकेदार के साथ क्षेत्र में कार्य करने के लिए आया हुआ था। दोपहर हर लगभग 2:30 बजे के करीब विशंभर पुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने से उसके मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस पंचनामा का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।