मारने की धमकी में मुकदमा

मारने की धमकी में  मुकदमा

दिलदारनगर।थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित 55 वर्षीय राजकुमार राम, पुत्र बसावन राम, निवासी कंचनपुर ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी दुश्मनी के चलते उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की तहरीर के आधार पर दिलदारनगर थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में अजय उर्फ गुड्डू, मनोज राम, चंदन राम, संगीता देवी और आशा देवी के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। ये सभी आरोपी कंचनपुर गांव के निवासी हैं।पुलिस के अनुसार इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।