चेहरा बांध कर आए हमलावरों ने शिक्षक को किया घायल, मुकदमा दर्ज

चेहरा बांध कर आए हमलावरों ने शिक्षक को किया घायल, मुकदमा दर्ज

सैदपुर : थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गाँव मे बीते मंगलवार सुबह घर से स्कूल जाते वक्त एक निजी शिक्षक को चार अज्ञात हमलावरो द्वारा लाठी डंडे से मारपिट कर घायल कर दिया गया। जिसके बाद शिक्षक द्वारा सैदपुर कोतवाली मे हमला करवाने के आरोपि दो नामदज सहित चार अज्ञात हमलावारो के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसके बाद बीते शाम उक्त हमलावरो के खिलाफ सैदपुर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
बता दे की क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी सत्यम सिंह पुत्र संजीव सिंह गाँव के ही एक निजी विद्यालय मे पढ़ाते है। उन्होंने सैदपुर कोतवाली मे तहरीर देते हुए बताया की वह रोज की भाती मंगलवार सुबह अपने घर से 1 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय मे पढ़ाने जा रहे थे। बताया की रास्ते मे एक बाइक पर सवार चार अज्ञात लोग मुँह बाधे आए औऱ गालिया देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया, वही सुन कर आस पास के स्थानीय लोग पहुचे। जिसके बाद मौके से हमलावार भाग गए। वही उक्त हमले मे सत्यम घायल हो गए। वही सत्यम ने सैदपुर कोतवाली मे दो नामदज सहित चार अज्ञात हमलावारो के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया की उक्त हमला उसके पट्टीदार आर्यन सिंह पुत्र राहुल सिंह औऱ प्रिंस सिंह पुत्र उधम सिंह ने कराया है। इस बाबत कोतवाल वीरेंद्र प्रताप ने बताया की उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।