कुशवाहा महासभा गाजीपुर और समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात
कासिमाबाद पुलिस द्वारा दुकानदार नीरज कुशवाहा की कथित बर्बरता पूर्वक पिटाई और शिखा उखाड़ने के मामले में रविवार को कुशवाहा महासभा गाजीपुर और समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
कुशवाहा महासभा गाजीपुर जिला महासचिव जयप्रकाश कुशवाहा ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया। उन्होंने मांग की कि इस मामले में संलिप्त सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने भी इस अमानवीय घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मानवाधिकारों का हनन, मारपीट और अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुलिस ही मारपीट करे तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा।
राजेश कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक से घटना का संज्ञान लेने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने भी कुशवाहा समाज द्वारा न्याय के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर तहसील कासिमाबाद अध्यक्ष प्रभुनाथ कुशवाहा, पूर्व प्रधान हरेन्दर कुशवाहा, मुहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष रामअवध कुशवाहा, विरेन्द्र कुशवाहा, विनोद, रामनिवास, संतोष, रमाकांत कुशवाहा और रामकिशन कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
फोटो। वेद बिहारी पोखरा पर नीरज कुशवाहा से कुशलक्षेम पूछते कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी




