मंदिर मे चोरों ने मां काली की सोने कि नथिया,हार सहित दान पेटिका तोङकर उठा ले गये
देवकली( गाजीपुर) रामपुर माझां थाना क्षेत्र के निंदोपुर ग्राम पंचायत मे स्थित काली जी के मंदिर से रविवार की रांत्री मे चोरों ने मां काली की सोने कि नथिया,हार सहित दान पेटिका तोङकर उठा ले गये। चोरी की जानकारी सुबह हुई जब लोग पूजन,अर्चन के लिए मंदिर मे पहुंचे तो नथिया , हार व दान पेटिका गायब मिला।चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीङ जुटने लगी।
ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह यादव ने बताया चोरी की सूचना 112 न० तथा रामपुर माझां के थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह को तहरीर देकर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की हॆ। रामपुर माझां पुलिस चोरों की तलाश मे जुट गयी हॆ।चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश ब्याप्त हॆ।




