संत रविदास जयंती समारोह आस पास क्षेत्रों मे धुमधाम के साथ मनाया गया
देवकली संत रविदास जयंती समारोह आस पास क्षेत्रों मे धुमधाम के साथ रविवार को मनाया गया।दूसरे दिन सोमवार को देवकली में बाजे गाजे के साथ जलूस निकाल कर मूर्ति प्रवाहित किया गया।जलूस मे संत रविदास अमर रहे के नारे के साथ अबीर,गुलाल उङाते हुए जयघोष के साथ युवक नृत्य करते हुए चल रहे थॆ।जिसमे महिलाएं भी शामिल थी।चारों तरफ खुशी का माहॊल था।जलूस मे आशीष कुमार,अमित कुमार,मोनू,अरविन्द,गोलू,बिठ्ठू,मिठ्ठू,अजित,रमेश,राधेश्याम,सहित काफी संख्या मे युवक शामिल थे।इसी क्रम मे पियरी,महोलिया,भितरी,धुवार्जुन,मॊधियां,कानर,खजुरा,सियावा,इसनपुर,मण्डपा,सोन्हुली,माऊपारा,सरवरनगर,मुस्लिमपुर,पहाङपुर,बासूचक,रामपुर माझां,जेवल,धरवां,देवचंदपुर ,भवानीपुर,चितॊरा,बासूपुर,नसीरपुर,आगापुर,स ईचना,कुर्बानसराय,कोलवर,पचरासी आदि गांवो मे रविदास जयंती समारोह मनाया गया।




