कटी पतंग की लालच में नाबालिक युवक जलकर राख

कटी पतंग की लालच में नाबालिक युवक जलकर राख

रानू पाण्डेय 

खानपुर।नगर के सादात रोड स्थित हीरो होंडा एजेंसी के सामने मंगलवार शाम लोहे की छड़ से बिजली के तार में फंसी पतंग उतारने के चक्कर में 14 वर्षीय किशोर की करंट की जद मे आने से दर्दनाक मौत हो गयी। वही इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। मां व बहन बदहवास से हो गए। वही उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
 थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव के मूल निवासी विकास सिंह नगर के सादात रोड स्थित हीरो एजेंसी के सामने मकान बनवाकर परिवार समेत रहते हैं। उनका 14 वर्ष का बेटा किशन सिंह दीवान 8वीं का छात्र था और स्कूल से आने के बाद मंगलवार की शाम 4 बजे मुहल्ले के ही एक व्यक्ति के छत पर जाकर पतंग उड़ा रहा था। उस मकान को मकानमालिक ने किराए पर दिया है, जिससे उसमें कई किराएदार रहते हैं। किशन की पतंग उड़ाने के दौरान मकान के पास से गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार में फंस गई। ये देख किशन पास रखे लोहे की छड़ से पतंग को उतारने लगा और उसी समय छड़ तार से सट गया। जिससे किशन 11 हजार वोल्ट के हाइटटेंशन तार से उत्तरे करंट की जद मे आ गया। जिसके बाद किशन तार से चिपककर झुलसने लगा। ये देख सभी लोग शोर मचाते हुए उसे बचाने को दौड़े। लेकिन कुछ ही देर में किशन अचेत होकर वो गिर पड़ा। जिसके बाद परिजन आनन फानन में सैदपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां व बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता जयपुर में काम करते हैं। सूचना के बाद वो भी घर के लिए रवाना हो गए हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।