80 रूपये चोरी के मामले में बालक को मारपीट कर किया घायल
गाजीपुर : 80 रूपये चोरी के मामले में खानपुर थाना क्षेत्र के भुजहौआ गांव में सोमवार की मनबढ़ लोगों ने बालक को मारपीट कर घायल कर दिया। बालक ने किसी के बहकावे में आकर उसी के घर से 80 रूपये चोरी किया था। इसके बाद गांव के कोदई सुरेंद्र आदि ने मिलकर उसे मारापीटा। बालक को अंदरूनी चोटें आई है। तहरीर लेकर पुलिस ने बालक का मेडिकल करा लिया है और मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है।




