ट्रेन दुर्घटना में सफाईकर्मी की गयी जान

ट्रेन दुर्घटना में सफाईकर्मी की गयी जान


मरदह।

मरदह थाना के मटेहु गांव निवासी सफाईकर्मी के पद पर मऊ जिले में कार्यरत रामकृत यादव की मऊ जिले के पिपरिडीह के पास ट्रेन के चपेट में आने से मृत्यु हो गयी। रामकृत यादव घर से ड्यूटी जाने के  लिए सुबह नित्य की भांति घर से ड्यूटी के लिए मऊ जिले के मुहम्मदाबाद के बंदी घाट गांव  जाने के लिए घर से निकले थे। अज्ञात परिस्थितियों में पिपरीडीह के पास रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना के शिकार हो गए। उनकी मृत्यु की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुँचे। इस घटना से मटेहु गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके दो पुत्र अखिलेश यादव ,अभीषेक यादव क्रमशः 17 एवं 14 वर्ष के है।पत्नी गुड़िया देवी एवं परिवार के लोगो के रोने बिलखने से गांव में मातम छाया हुआ है।