युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक पर केस दर्ज

युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक पर केस दर्ज


सादात। थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक 18 वर्षीय हिंदू युवती से शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि आरोपी शानू पुत्र मुहम्मद अली ने उनकी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उसका वीडियो बना लिया। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का काफी समय अस्मत लूटने का काम किया। पीड़िता की मां ने सोमवार रात थाने पहुंचकर तहरीर दिया।
एसओ धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी शानू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि युवती को मंगलवार को मेडिकल जांच और धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए महिला कांस्टेंट की निगरानी में जिला मुख्यालय भेजा गया है।