ट्रक के पलटने से यातायात बाधित
देवकली( गाजीपुर) सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी बाजार के समीप नेशनल हाइवे पर वाराणसी से गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया । ट्रक के पलटने से यातायात बाधित हो गया ।
प्राप्त सूचना के अनुसार वाराणसी से गिट्टी लादकर मोहम्मदाबाद की ओर जा रहा एक ट्रक मंगलवार देर रात अनियंत्रित होकर पियरी के पास हाईवे पर पलट गया। जिससे सड़क पर एक लेन में जाम की स्थिति बन गई।यह संयोग था दुर्घटना में ट्रक चालक सहित सभी लोग बाल बाल बच गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराया।




