सुनील व अंश की हैट्रिक ने हॉकी अकादमी मिर्जापुर को 7-1 से हराया 

सुनील व अंश की हैट्रिक ने हॉकी अकादमी मिर्जापुर को 7-1 से हराया 

रानू पाण्डेय 

खानपुर।करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में चल रही 29 वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मारक इनामी हाकी प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। NCOE सोनीपत ने सीआईएसएफ जालंधर को 2-1, स्पोर्ट कॉलेज सैफई ने हॉकी अकादमी मिर्जापुर को 7-1 से हराया।पहले मैच में सोनीपत के विजय गोंड ने 11वें और 35वें मिनट में राहुल राजभर ने एक-एक गोल किए। विरोधी टीम की तरफ से विशाल राणा ने 11 वे मिनट में एक मात्र गोल किया दूसरे मैच स्पोर्ट हॉस्टल सैफई व हॉकी अकैडमी मिर्जापुर के बीच हुआ। जिसमें स्पोर्ट हॉस्टल सैफई की तरफ से सुनील पाल क्रमशः 5 वें, 10वें व 20 वे मिनट में कुल तीन गोल किया वही 12 वे मिनट में प्रदीप यादव 43,51 व 59 वे मिनट में अंश यादव ने तीन गोल किए वही मिर्जापुर की तरफ से रोहन ने एकमात्र गोल किया।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस काशी प्रांत प्रचारक रमेश जी ने  स्टेडियम के संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर तेज बहादुर सिंह के स्मृति-चिन्ह के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने कहा  देश और समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। यदि युवा शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से सशक्त होंगे, तो एक स्वस्थ और समर्थ राष्ट्र की नींव अपने आप मजबूत हो जाएगी। खेल के मैदान केवल प्रतिस्पर्धा का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला हैं। उन्होंने इस स्टेडियम को केवल खेल का मैदान नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का केंद्र बनाया। इस मौके पर इंद्रदेव,सुजीत तिवारी, विपुल चौबे सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।