मेजबान सहित एनसीओई लखनऊ व यूपी पुलिस ने अगले चक्र में किया प्रवेश
रानू पाण्डेय
खानपुर।मेघबरन स्टेडियम में चल रही 29वीं अखिल भारतीय स्व मेघबरन सिंह, ठाकुर स्व तेज़बहादुर सिंह स्मृति पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को हुए मैच में करमपुर, उत्तर प्रदेश पुलिस और एनसीओई लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की दर्शकों ने तालियां बजा बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।पहला मैच मेजबान करमपुर व बीएचयू वाराणसी के बीच हुआ। जिसमें करमपुर की ओर से पंकज यादव ने 18वें मिनट, नीरज यादव ने क्रमशः 23वे 40वे मिनट में दो गोल, कैलाश ने 29वे मिनट में टीमें ने कुल चार गोल किए प्रतिउत्तर में विरोधी टीम के मोहन गोंड ने 50 वें मिनट में गोल दागा। पुनः के सूरज यादव ने 57 वें मिनट में एक-एक गोल ने किया मेजबान टीम ने बीएचयू को 4-2 से हराया।दूसरे मैच में यूपी पुलिस की टीम ने स्पोर्ट हॉस्टल झांसी को को 2-1 से हराया। इसमें यूपी पुलिस के अमित ने 4वें, सुल्तान मोहम्मद ने 26 वें मिनट में कुल दो गोल किए। जबकि स्पोर्ट हॉस्टल झांसी की ओर से 57वें मिनट में पवन सिर्फ एक गोल ही कर सके। वही तीसरे मैच एनसीओई लखनऊ ने एक तरफा मुकाबले में एनसीओई सोनीपत 5-0 से हराया जिसमें एनसीओई लखनऊ की तरफ से राहुल यादव ने 7 वे व 38 वे मिनट में कुल दो गोल किए विकास उपाध्याय,33 वे मिनट में उज्जवल पाल ने 52 वे मिनट में रितेश पांडे ने 54 वे मिनट में कुल 5 गोल किए वहीं विपक्षी टीम का खाता तक नहीं खुला। चौथे दिन मैच का शुभारंभ क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी वाराणसी विमल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया दर्शकों की गूंज ने तीनों मैच को रोमांचक बनाया मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में बैठे मनोज सिंह,संजय यादव, आजाद राजभर,विनय पाण्डेय, राहुल पाण्डेय,ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।




