भारतीय कुश्ती संघ के निर्देश पर अंडर -15 वर्षीय बालक,बालिका कुश्ती स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन
रानू पाण्डेय
खानपुर।जिला कुश्ती संघ गाजीपुर के सचिव कमलेश यादव व संयुक्त सचिव राम आशीष यादव ने बताया कि भारतीय कुश्ती संघ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय से दिनांक 17 से 19 फरवरी 2026 तक अंडर -15 वर्षीय बालक,बालिका कुश्ती स्टेट चैम्पियनशिप आर.टी.ओ ऑफिस, गैस प्लांट, रमईपट्टी, जमालपुर, वाराणसी में किया जा रहा है।जिसमें गाजीपुर जनपद की टीम प्रतिभाग करेगी जिसके लिए गाजीपुर कुश्ती संघ द्वारा चयन ट्रायल का आयोजन 6 फरवरी 2026 को नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में किया गया।जिसका रिजल्ट फ्रीस्टाइल, इस प्रकार है।38 किलो में वारिस अहमद सोनकर,41 किलो में अंकित यादव,44 किलो में अभिनव ,48 किलो में प्रिंस सोनकर ,52 किलो में माधव यादव,57 किलो में मोहम्मद हुसैन खान, 62 किलो में विपुल ,68 किलो में प्रियांशु, 85 किलो में कृष्णा यादव प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।ग्रीको रोमन का रिजल्ट इस प्रकार है।38 किलो मे राज यादव, 41 किलो में अंकुश यादव, 44 किलो मे आर्यन यादव, 48 किलो मे विनायक चौहान, 52 किलो में अजित यादव, 57 किलो में प्रियांशु यादव, 62 किलो में आयुष यादव, प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।बालिका वर्ग में 33 किलो मे अनुष्का यादव, 36 किलो मे सिद्धि यादव, 39 किलो अर्चना कुमारी, 42 किलो प्रिया सेन, 46 किलो महक, 66 किलो में निवास लक्ष्मी यादव, प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।इस चयन ट्रायल में मुख्य अतिथि हरिओम पाण्डेय ( मैनेजिंग डायरेक्टर गोपी हॉस्पिटल) रहे तथा महेंद्र पहलवान, संजय यादव, पंकज, करण सिंह, भरत पहलवान आदि लोग उपस्थित रहे।निर्णायक की भूमिका में प्रेमचंद यादव, कमलेश यादव, राम आशीष यादव,अजय विंद ने कार्य किया।जनार्दन सिंह यादव (संरक्षक), रामधार यादव (अध्यक्ष), डा. जय सिंह पप्पू (उपाध्यक्ष) आदि कुश्ती संघ के पदाधिकारीयों ने चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं दिया।




