ज़मीन संदल के बीएलओ पर मतदाता सूची में मनमानी करने का आरोप
खानपुर। विकास खंड सैदपुर में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत ज़मीन संदल के बीएलओ पर मतदाता सूची में मनमानी करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी से मांग किया कि मतदाता सूची में मृतकों, गांव की विवाहिता बेटियों और फर्जी मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाए।ज़मीन संदल निवासी कन्हैया बिंद ने डीएम पत्र देकर कहा है कि विकास खंड सैदपुर के ग्राम पंचायत ज़मीन संदल के बीएलओ अपने कार्य क्षेत्र में नहीं रहते।पूर्व में भी जब मतदाता सूची में मतदाताओं का परिवर्धन, संशोधन व विलोपन का कार्य चल रहा था, तब भी वह अपने कार्य क्षेत्र से बाहर रहकर अपना कार्य वर्तमान ग्राम प्रधान ब ग्राम प्रधान के सहयोगियों द्वारा कराया गया।
इसकी शिकायत 29 सितंबर 2025 व 6 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से लिखित रूप में किया। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। बीएलओ ने वर्तमान प्रधान के मनमुताबिक मतदाता सूची तैयार किया परिणाम स्वरूप राजस्व ग्राम ज़मीन संदल पंचायत में 74 से मृतक मतदाताओं का नाम सूची से विलोपित नहीं किया गया है। 10 से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम काट दिया गया है। 43 से अधिक विवाहित गांव की लड़कियों का नाम मतदाता सूची से विलोपित नहीं किया गया।ग्राम ग्राम पंचायत ज़मीन संदल के लगभग 16 फर्जी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज है वहीं 43 डबल नामों का विलोपित नहीं किया गया वही 5 लोग अन्य प्रांत में जाकर बस गए उनका भी नाम चल रहा है।क्षेत्र के भीम बिंद, कन्हैया बिंद,बेचू बिंद, करताल बिंद जोखू बिंद आदि ने मांग किया है कि मतदाता सूची को सही कराया जाए। तहसीलदार हिमांशु सिंह ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और वोटर लिस्ट से नाम चेक कर हटाए जाएंगे।




