यूपी पुलिस को हरा स्पोर्ट हॉस्टल सैफई ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
रानू पाण्डेय
खानपुर।मेघबरन स्टेडियम करमपुर में 2 फरवरी से चल रही 29 वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मारक पुरूष हाकी प्रतियोगिता रविवार को समापन फाइनल मैच में स्पोर्ट हॉस्टल सैफई की टीम ने यूपी पुलिस को 2-1 से रौंदकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेताओं को यूनियन बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक संजय सिन्हा ओलंपियन ललित उपाध्याय ने विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता टीम का पैसठ हजार का चेक व शील्ड देकर सम्मानित किया किया।फाइनल मैच में स्पोर्ट हॉस्टल सैफई की टीम से 8 वें मिनट में सुमित पाल ने पहला व 21 वें मिनट में शिवम् ने दूसरा गोल दागा वही यूपी पुलिस के तरफ से अरुण साहनी ने 7 वे मिनट में एक मात्र गोल किया वही स्पोर्ट हॉस्टल सैफई ने 2-1 से जीतकर 29 वा टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। यूपी पुलिस को इस बीच कई पेनाल्टी कार्नर मिले। लेकिन उसके खिलाड़ी उसे गोल में परिवर्तित नहीं कर सके।
इसके पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि ठाकुर तेज बहादुर सिंह द्वारा ग्रामीण स्तर पर स्थापित मेघबरन स्टेडियम से प्रशिक्षित होकर निकले खिलाड़ी जिस तरह राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोर रहे हैं। वह प्रशंसनीय है। खेलों इंडिया के जरिए सरकार खिलाड़ियों के हित में काम कर रही है।स्टेडियम के प्रबंधक व पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने सभी अतिथियों व दर्शकों का अभिवादन किया कहा कि अब मेघबरन स्टेडियम में खिलाडियों के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इस दौरान रमाशंकर सिंह हिरन, गंगासागर सिंह,आशुतोष सिंह, अनिकेत सिंह सुभाष सोनकर, राजकुमार पाल की मां मनराजी देवी, नागेन्द्र पाठक, आकाश श्रीवास्तव, सुनील सिंह,इंद्रदेव,सुजीत तिवारी, पूजा सिंह, आजाद राजभर मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।




