रामकरण इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुश्ती में किया दमदार प्रदर्शन
रानू पाण्डेय
खानपुर। 7 से 19 फरवरी 2026 तक वाराणसी में स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।जिसमें रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर रामपुर गाजीपुर के कक्षा 9 के छात्र नागेश्वर यादव ने 55 kg भार वर्ग फ्री स्टाइल मे गोल्ड मेडल जीता।नागेश्वर ने अपने पहले मुकाबले में जौनपुर के अमन को चित करके तथा दूसरे मुकाबले में मथुरा के योगेश को 3 अंक के अन्तर से, क्वार्टर फाइनल में कानपुर के सूर्यकेश को 10 अंक के अन्तर से,
सेमीफाइनल में- स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर के आदित्य कुमार यादव को 10 अंक के अंतर से हराया। फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के पहलवान दीपेंद्र यादव को 1 मिनट मे चित करके स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसी विद्यालय से बालिकाओं मे 43kg भार वर्ग में अंशीका तथा 57kg भार वर्ग में प्रिया शुक्ला तथा बालक वर्ग में 48 kg भार वर्ग में आर्यन यादव व 65 kg भार वर्ग में प्रियांशु ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह रामकरन "दादा" स्पोर्ट्स एकेडमी
के निदेशक आशीष यादव "राहुल" ने इन पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रबंधक डा. जय सिंह पप्पू ( जिला उपाध्यक्ष, कुश्ती संघ) ने पहलवानों व खेल अध्यापक को बधाई दी।नागेश्वर को स्वर्ण पदक जितने पर पूर्व एम. एल. सी. डा.विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, प्रबंधक डा. जय सिंह 'पप्पू', पूर्व प्रधान अजय यादव, प्रधानाचार्य आत्मा यादव, पूर्व एथलीट काशी सिंह यादव, कोच गोरख नाथ यादव, कुश्ती कोच प्रेमचंद यादव , डा. रुद्र पाल यादव, सचिव आकाश सिंह, कोच/सचिव कमलेश यादव सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।राम आशीष यादव खेल अध्यापक व संयुक्त सचिव आदि ने प्रसन्नता अभिव्यक्त किया।




