गांगी नदी के किनारे मजदूर का शव मिलने से सनसनी

गांगी नदी के किनारे मजदूर का शव मिलने से सनसनी

रानू पाण्डेय

खानपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के भीतरी गांव स्थित गांगी नदी के किनारे मंगलवार सुबह एक 38 वर्षीय मजदूर का शव मिला, जिसके गले पर गमछा कसा हुआ था। वही उक्त घटना की सूचना मिलने से आस पास सनसनी मच गई। वही बीते शाम से गायब शादियाबाद के बसेवा गांव निवासी दासु वनवासी क़ो खोजते पहुचे परिजनों मे शीनाख्त करते ही कोहराम मच गया। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो कब्जे मे ले सैदपुर कोतवाली ले आयी। जिसके बाद परिजनों ने मृतक के बड़े भाई द्वारा की गई आसनाई के चलते हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के भतीजी के पति सहित तीन अन्य पर नामदज मुकदमा दर्ज कराया है। वही पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पड़ताल की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। 
बता दे की थाना क्षेत्र के भीतरी गांव स्थित गांगी नदी के किनारे मंगलवार सुबह एक 38 वर्षीय मजदूर का शव मिला, जिसके गले पर गमछा कसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान शादियाबाद थाना क्षेत्र के बसेवां गांव निवासी दासू बनवासी पुत्र स्वर्गीय बंसी बनवासी के रूप में हुई है। मृतक दासु की पत्नी फुला देवी ने सैदपुर कोतवाली मे तहरीर देते हुए बताया की वो औऱ उसके पति कई वर्षो से भीतरी चौकी अन्तर्गत राजनपुर गांव में बच्चू यादव के ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते थे। बताया की मृतक दासु बीते सोमवार शाम क़ो अपने रिस्तेदार अशोक पुत्र रामधनी वनवासी औऱ संजू पुत्र हरिनाथ वनवासी के साथ भीतरी बाजार गए थे। बताया की वहा पर पहले से मौजूद राशबिहारी वनवासी निवासी ग्राम मोलनापुर थाना नोनहरा गाज़ीपुर व उनके साथी हरेंद्र, नगीना,विजई, लालचंद वनवासी से किसी बात क़ो ले विवाद हो गया। जिसके बाद दासु अपने रिस्तेदारो के साथ पैदल ही जा रहा था की,भीतरी गाँव के पास गाँगी नदी पुल पर अशोक व संजू पुनः उसे मारने लगे। वही इस दौरान दासु का गला गमछा से घोंट उसे पुल से 300 मीटर दूर गाँगी नदी के किनारे फेक दिया। बताया की देर रात तक दासु के घर ना पहुंचने पर परिजनों द्वारा खोजबिन किया गया लेकिन पता नही चला। बताया की सुबह 8 बजे सुचना पर पहुचे तो उसका शव गंगा नदी किनरे पड़ा मिला। पत्नी फुला के मुताबिक 
घटना के पीछे मृतक दासू बनवासी के बड़े भाई दशरथ के प्रेम प्रसंग मुख्य कारण है। वही मृतक का बेटे सूरज ने बताया की उसके पिता के बड़े भाई दशरथ वनवासी की पत्नी शांति की मृत्यु पांच साल पहले हो चुकी है। जिसके बाद वह किरंदीपुर गांव निवासी व उसकी बेटी के सास मीरा वनवासी क़ो प्रेमप्रसंग कर अपने साथ रख लिए। बताया की उसी के कारण मीरा के बेटे व दसरथ के दामाद ने ये हत्या की है। वही मृतक दासु की पत्नी फुला ने आरोप लगाया है कि उनके पति की गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक दासू बनवासी अपने पीछे पत्नी फूला देवी सहित तीन पुत्र दीपक, सूरज, नासिर और पुत्री प्रियंका को छोड़ गए हैं। नासिर को छोड़कर सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। वही इस बाबत सैदपुर कोतवाल वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि शव क़ो कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया की मौके पर क्षेत्राधिकार रामकृष्ण तिवारी ने मय पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पड़ताल की है। बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।