वृद्धा को धक्का मार अनियंत्रित इनोवा गाड़ी पेड़ से टकराई, चालक फरार
बहरियाबाद। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी रघुनाथ प्रजापति की पत्नी रूना देवी 70 वर्ष मंगलवार की रात लगभग साढ़े सात बजे के आस-पास गांव में ही किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा रही थी। इसी बीच बहरियाबाद की तरफ से परमानपुर की तरफ जा रही अनियंत्रित इनोवा गाड़ी ने पहले वृद्धा को धक्का मारा फिर पेड़ से जा टकराई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी आनन-फानन में घायल वृद्धा को इलाज हेतु लालगंज ले जाया गया। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।




