दीवाल गिराने को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा
नंदगंज।थाना के कुसम्ही खुर्द गांव में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज कर दीवाल गिराने को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा।कुसम्ही खुर्द गांव निवासी सुब्बून निशा पत्नी बशीर आलम ने थाना में तहरीर देकर बताया कि हमारे ही गांव के सहनवाज तथा उनकी पत्नी सुब्बून निशा द्वारा घर के रास्ते की बात को लेकर मुझे गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी तथा मेरा 4 फीट का दीवाल गिरा दिया।थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।




