बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए दवा खिलाया

बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए दवा खिलाया

 देवकली( गाजीपुर)  बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सामुदायिक स्वा० केन्द्र देवकली के प्रभारी डा० एस० के० सरोज ने कृमि मुक्ति दिवस की शुरूआत अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर किया।इस अवसर पर प्रभारी डा० एस० के० सरोज ने कहा यह दवा पूर्ण रूप से सुरक्षित हॆ।इसका कोई दुष्प्रभाव नही होता हॆ।दवा बच्चों के बेहत्तर स्वास्थय,मानसिक,तीव्रता एंव शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हॆ।इससे कुपोषण,एनीमियां जॆसे रोगों से छुटकारा मिलता हॆ।इस अभियान का मुख्य उदेश्य हॆ कि 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीङों से मुक्त करना।अल्बेंडाजोल की खुराक लेने से इन कीङो का नाश हो जाता हॆ।
श्री सरोज ने बताया यह दवा सरकारी स्कूलों,प्राइवेट, स्कूलों,आंगनबाङी केन्द्रों पर मुप्त दी जा रही हॆ।अपने बच्चों को दवा की खुराक अवश्य दें।कोई भी बच्चा इस दवा से वंचित नही रहना चाहिए।प्राथमिक विद्यालय सरवरनगर पर बच्चों को अल्बेंडाजोल दवा पिलाया गया इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका निशा मॊर्या,प्रियंका गुप्ता,अनिता सिंह,तेजप्रताप सिंह,स्वास्थय टीम में डा० आकांक्षा सिंह,डा० अंकिता पाण्डेय ,डा० सूरज दूबे,डा० अखिलेश कुमार,फार्मासिस्ट शीतल कुमार, पूनम देवी,रोमा मिश्रा आदि लोग मॊजूद थे।