भारत भ्रमण पर स्केटिंग यात्रा अभियान के तहत 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा कर रहे केशव कुमार

भारत भ्रमण पर स्केटिंग यात्रा अभियान के तहत 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा कर रहे केशव कुमार

रानू पाण्डेय

खानपुर।बिहार के सीता मढ़ी निवासी केशव कुमार पुत्र अभिलेख कुमार बुधवार की सुबह सिधौना पहुँचे। वे भारत भ्रमण पर स्केटिंग यात्रा अभियान के तहत 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा कर रहे हैं। हिन्दुस्तान अखबार से बातचीत में अखिलेश कुमार ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अखिलेश कुमार ने बताया कि उनकी यह यात्रा बिहार के सीतामणी से शुरू हुई थी। ग्यारह दिन तक का सफर कर काशी विश्वनाथ ज्योतिलिंग का दर्शन कर आगे के लिए निकलेंगे स्केटिंग यात्रा के लाभ बताते हुए कहा कि इससे शरीर स्वस्थ रहता है और प्रकृति के करीब रहने का अवसर मिलता है।अपनी यात्रा के दौरान, बुधवार की दोपहर वराहरूप धाम  पूजा-अर्चना के बाद वे अपने अगले पड़ाव काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वे शेष ज्योतिर्लिंगों और चार धाम की ओर बढ़ेंगे।