धुवार्जुन मे 16 फरवरी को विराट कुश्ती दंगल
देवकली( गाजीपुर) महाशिवरांत्री के अवसर पर बाबा चॊमुखनाथ धाम धुवार्जुन परिसर मे 15-16 फरवरी को दो दिवसीय महाशिवरांत्री का मेला आयोजित किया गया हॆ यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक सुधीर पाण्डेय व पंकज राय ने संयुक्त रूप से दी हॆ।मेला के दूसरॆ दिन 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से विराट कुश्ती दंगल आयोजित किया गया हॆ जिसका उदघाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव करेगे।कुश्ती दंगल मे गाजीपुर, वाराणसी,गोरखपुर सहित दूर दराज के पहलवान भी भाग लेगे।




