प्रसव के बाद महिला की मौत, पुलिस को मिला तहरीर

प्रसव के बाद महिला की मौत, पुलिस को मिला तहरीर

दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के भरवलियां गांव निवासी शत्रुधन राजभर,पुत्र स्व. रामाशंकर राजभर द्वारा दिलदारनगर थाने में एक लिखित तहरीर देकर अपनी 30 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी की प्रसव के बाद मौत की सूचना दी है।पीड़ित पति के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी पूजा कुमारी को न्यू खुशी हॉस्पिटल, दिलदारनगर में भर्ती कराया गया था।इसके कुछ देर बाद अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। पति के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए  परिवार के लोग वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में लगभग 10:30 बजे उनकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत पर भरवलिया स्थित आवास पर परिवार के साथ पास पड़ोस के लोगों को भीड़ जुट गई।मौत की जानकारी होने के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जिससे पूरा महौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया और पीड़ित पति की तहरीर पर थाना के उपनिरीक्षक राजित राम यादव के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल सोनिया के साथ मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। मृतिका अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक नवजात शिशु छोड़ गई है।इस सम्बंध में दिलदारनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों के निर्देशानुसार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।