दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
रानू पाण्डेय
खानपुर। कोतवाली क्षेत्र सैदपुर के अंतर्गत आने वाले फुलवारी कला निवासी महेंद्र यादव पुत्र बृजमोहन यादव को दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।बीते सोमवार को बिंदु देवी की ट्रेन से कटकर सुबह 6:00 बजे मृत्यु हो गई थी।जिसके बाद उनके पिता रामाधार यादव ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर सैदपुर थाने में दिया।2023 में भीमापार निवासी रामाधार यादव की पुत्री बिंदु देवी का विवाह फुलवारी कला के रहने वाले महेंद्र यादव पुत्र बृजमोहन यादव से हुआ था।दंपति से 2025 में एक पुत्री है जिसका नाम मिस्टी है।मृतका के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को लगातार परिवार में प्रताड़ित किया जाता था।मारा पीटा जाता था।उन्होंने सोमवार को 9 लोगों के खिलाफ तहरीर दिया।जिसके संबंध में कार्रवाई करते हुए सैदपुर पुलिस ने मृतका के पति महेंद्र यादव को बुधवार को गिरफ्तार किया।



