ट्रेक्टर और ट्रेलर की टक्कर में एक मजदूर की मौत
नंदगंज । थाना क्षेत्र के फोर लेन हाइवे पर शनिवार को सुबह 7 बजे रजादी गांव के समीप ट्रेक्टर और ट्रेलर की टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गयी । वही दूसरा मजदूर घायल हो गया । घायल मजदूर को मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
बहादीपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक मोटू बिंद रजादी गांव स्थित किशुन ईट भट्ठे से दो रांची जिले के मजदूर को लेकर तलवल मोड़ के पास कच्ची ईट लाने जा रहे थे तभी वाराणसी से आ रहा ट्रेलर ने ट्रैक्टर में धक्का मार दिया । जिससे दोनो वाहन सड़क किनारे पलट गया जिसमें ट्रैक्टर सवार रांची जिले के मसिहान नया टोली गांव निवासी 40 वर्षीय नंदा की मौत हो गई।और एक घायल हो गया।ट्रैक्टर चालक व ट्रेलर चालक व खलासी बाल-बाल बच गए।मौके पर दौड़े गांव वालों ने ट्रेलर चालक व खलासी की पिटाई करने लगे मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व खलासी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में किया ।



