सड़क किनारे सुरक्षा के लिए बोरियां तक नहीं, हादसा का डर
रानू पाण्डेय
खानपुर।सैदपुर तहसील में शिवदासपुर से मौधा का चौड़ीकरण दस दिनों से चल रहा है। इस दौरान सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।सड़क के किनारों पर पटरियां खोदकर छोड़ दी गई न तो कोई संकेतक लगाया गया स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो कहीं बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। इन रास्तों से जाने वाले एडवोकेट गोविंद सिंह यादव, प्रमोद यादव,विनोद यादव, सभाजीत विश्वकर्मा, राजा सिंह ने बताया कि सड़क किनारे सुरक्षा के लिए बोरियां तक नहीं रखी गई हैं। निर्माण कार्य की धीमी गति और सुरक्षा उपायों की कमी से यह मार्ग खतरनाक बन गया है। विशेषकर रात के समय वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया हैं। चौड़ीकरण के खुदाई के समय संकेतक नहीं लगाया गया हो तो यह कार्यदाई संस्था की लापरवाही हैं। आगे से संकेतक लगा कर काम किया जाएगा
रघुनंदन सिंह जेई पीडब्ल्यूडी विभाग




