बेटे ने पिता को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

बेटे ने पिता को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

सादात : थाना क्षेत्र के ग्राम सवास में पारिवारिक विवाद में एक बेटे द्वारा अपने ही पिता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  वादी संजय राय पुत्र स्व. जयनारायण राय ने पुलिस को दी अपनी शिकायत (तहरीर) में बताया कि उनके बेटे राहुल राय ने किसी बात को लेकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।  इस घटना के बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।   मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ पन्नेलाल यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता संजय राय का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे राहुल राय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस ने मामले की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।