ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
खानपुर : क्षेत्र के हसनपुर डगरा गांव के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ गोरखपुर-औड़िहार रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की हुई पहचानपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय अदालत यादव के रूप में हुई है, जो रावल गांव के निवासी थे और पेशे से एक ट्रैक्टर चालक थे। शनिवार को उनके पुत्र शिव प्रकाश की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। ससुराल में रह रहे थे अदालत यादवपारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अदालत यादव मूल रूप से खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के रहने वाले थे। हालांकि, वे पिछले कई वर्षों से सैदपुर के रावल गांव में अपनी ससुराल पक्ष की संपत्ति और जमीन की देखरेख करने के लिए वहीं रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मीना देवी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



