अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य छिना

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य छिना

मरदह : कासिमाबाद थाना क्षेत्र के इंदौर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक किसान की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदरहा थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव के निवासी किसान दयाराम राजभर अपनी बाइक से खेत देखने जा रहे थे। उनका खेत इंदौर गांव में स्थित है।अस्पताल में घोषित किया मृतघर से खेत के लिए निकले दयाराम जैसे ही इंदौर गांव के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा अचेतावस्था में उन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रो-रोकर बुरा हुआ परिवार का हालइस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। दयाराम अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी छह पुत्रियां हैं और कोई पुत्र नहीं है। छह में से चार बेटियों की शादी हो चुकी है। मौत की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी कमलावती देवी, पुत्री रागिनी और अंजलि समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते मदरहा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचे। पुलिस मामले की जांच और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।