सैदपुर में समाजवादी पार्टी की बैठक संपन्न: दलित समाज को जागरूक करने और संगठन की मजबूती पर रणनीतिक चर्चा
सैदपुर : सैदपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता और संचालन प्रभारी श्री राम कुंवर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से दलित समाज को जागरूक करने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर गहन रणनीति बनाई गई।नए चेहरे तेजी से सपा से जुड़ रहे: ओपी भारतीबैठक को संबोधित करते हुए श्री ओपी भारती ने कहा कि विधायक जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति (SC) के नए चेहरे बहुत तेजी से समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग बैठकों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।15 जुलाई 2026 तक मजबूत होगा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठबैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले 15 जुलाई 2026 तक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ दावा किया कि जनता के समर्थन से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार अवश्य बनेगी।नारों के साथ हुआ बैठक का समापनबैठक का समापन "डॉ. भीमराव आंबेडकर अमर रहें", "समाजवादी पार्टी जिंदाबाद" और "अंकित भारती जिंदाबाद" के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।ये रहे मौजूदइस महत्वपूर्ण बैठक में विनीत कुमार, राहुल कुमार, आकाश कुमार, श्री राम गौतम जी, राजेश प्रसाद (राजू), आयुष कुमार सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।



