सेना में लेफ्टिनेंट बने अभिषेक कुशवाहा, पैतृक गांव सेहमलपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

सेना में लेफ्टिनेंट बने अभिषेक कुशवाहा, पैतृक गांव सेहमलपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

देवकली।  क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में चयन होने पर पूरे क्षेत्र और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। हाल ही में उनके पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने बैंड-बाजे के साथ उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। अभिषेक कुशवाहा पूर्व सैनिक रामविलास कुशवाहा के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। अभिषेक 12 जुलाई 2025 को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में प्रशिक्षण के लिए शामिल हुए थे। अपना कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, 13 जून 2026 को उन्होंने आधिकारिक रूप से लेफ्टिनेंट के रूप में चयन प्राप्त किया।   लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे अभिषेक का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनकी इस बड़ी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। अभिषेक की इस सफलता पर उनकी माता सरिता देवी ने गहरी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से पूरा परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अभिषेक की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और इससे पूरे इलाके का मान बढ़ा है।समारोह में ये लोग रहे मौजूदइस खास मौके पर कुशवाहा सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा, रंगजी कुशवाहा, प्रदीप मौर्य, राजकुमार कुशवाहा, राजपति, रामकिशुन, गुलाब, लालजी कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, सुनील, रामप्रताप, रमेश, नरेंद्र कुशवाहा और राजेश कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जनाधिकार पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने किया।