मऊ से आ रहे टोटो की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल, गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर

मऊ से आ रहे टोटो की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल, गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर

मरदह । वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ ड्यूटी से घर लौट रहे एक बाइक सवार होमगार्ड को मऊ की तरफ से आ रहे एक टोटो (ई-रिक्शा) ने जोरदार टक्कर मार दी।  इस दुर्घटना में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कासिमाबाद के अंतर्गत असना निवासी सुभाष सिंह होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। वे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मरदह विद्युत सबस्टेशन के पास सामने से (मऊ की तरफ से) आ रहे एक टोटो ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होमगार्ड सुभाष सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।  दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल होमगार्ड को उपचार के लिए मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार न होने और स्थिति नाजुक देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया।  इस हादसे में टक्कर मारने वाला टोटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। टोटो चालक की पहचान अभिषेक कुमार, निवासी पारा कहोतरी के रूप में हुई है, जिसे दुर्घटना में हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।